भरुआसुमेरपुर। कस्बे में हाईवे पर थाने के सामने ट्रैक्टर लादकर कानपुर की तरफ जा रहा टेलर खराब हो गया। जिससे भीषण जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे बाद खराब टेलर को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक टेलर ट्रैक्टरों को लादकर कानपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर थाने के सामने सड़क पर अचानक बंद हो गया।
टेलर के खराब होने से हाईवे में दोनों तरफ जाम लग गया। सैकड़ों वाहन फंस गए। हाईवे में जाम लगने के कारण बस स्टैंड के पास बांदा मार्ग भी जाम हो गया। सूचना पर पुलिस ने टेलर को हाईवे किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत महसूस की। बाद में खराब गंतव्य के लिए रवाना किया गया। (संवाद)