कुरारा। क्षेत्र के जल्ला गांव में इन दिनों आधी आबादी अंधेरे में है। बिजली लाइन की केबल जल जाने से आपूर्ति चार दिनों से बाधित है। इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। जल्ला निवासी राजा भैया तिवारी, महेंद्र पाल, दुलीचंद आदि ने बताया 4 दिन पूर्व गांव के अंदर केबल जल जाने से आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों से फरियाद करने के बाद भी नई केबल नहीं डाली गई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता अभिषेक साहू का कहना है गांव के लोग पुरानी केबल सही नहीं करने दे रहे हैं। अब एक-दो दिन में नई केबल डालकर विद्युत आपूर्ति शुरू की जाएगी। (संवाद)