मौदहा। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मो. फरीद अहमद व आटो व ट्रक यूनियन के नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों के हितों में लड़ाई लड़ने की रणनीति बनी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चिंतन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा सभी व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुल लगाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिलेगा। आटो व ट्रक यूनियन के अध्यक्ष ने कहा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के राजू मेंबर, राजेंद्र मधुपिया, धनीराम, नईम आदि रहे। (संवाद)