फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बक्सा फुंका, नौ घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। विद्युत वितरण केंद्र 33/11 में बुधवार रात केबल बॉक्स फुंकने से कस्बे की आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। इससे लोगों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से सुबह जलापूर्ति में दिक्कत हुई। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे कस्बे के विद्युत वितरण उपकेंद्र में केबल बॉक्स जल गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे तक आपूर्ति ठप रही। कई जगहों पर सुबह जल की आपूर्ति नहीं हो सकी। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया केबल बॉक्स जलने से समस्या खड़ी हुई थी। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें