फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सिटी फाॅरेस्ट की लौटेगी रौनक, दो करोड़ होंगे खर्च

Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फाेटो 08 एचएएमपी 01- जीर्णशीर्ण हालत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का गेट। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क दो दशक से अधिक समय से वीरान पड़ा है। अब इसमें फिर से रौनक लौटने वाली है। वन विभाग की मांग पर शासन ने अब 1.40 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कुल दो करोड़ की स्वीकृति के साथ 50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस पार्क का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ की एस इंटरप्राइजेज को कार्यदायी संस्था नामित किया है। पार्क में लगने वाले सामान जैम पोर्टल से खरीदे जाएंगे। हमीरपुर-कालपी मार्ग पर शहरी क्षेत्र में बने इस पार्क का निर्माण तत्कालीन डीएम डॉ. बीपी नीलरत्न ने बच्चों के मनोरंजन हेतु कराया था। 1993 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल स्व. डॉ. मोतीलाल बोरा ने इसका उद्घाटन किया था। वन विभाग की जमीन पर बने पार्क की देखरेख अफसरों के जिम्मे थी।



एक ओर यमुना और दूसरी ओर बेतवा का मनोरम दृश्य
समाजसेवी अनवर खान ने बताया कि 1998 तक यह पार्क गुलजार रहा। उसके बाद अफसरों की लापरवाही से वीरान हो गया। शुरुआती सालों में सिटी फॉरेस्ट लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहा। परिवारों संग सुबह-शाम घूमने-फिरने वालों की भारी भीड़ लगी रहती। बच्चों के लिए झूले व मनोरंजन की अच्छी व्यवस्था थी। ऊंचे-नीचे टीले प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा नजारा पेश करते। बिना किसी कृत्रिम छेड़छाड़ के विकसित इस क्षेत्र में लोग प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते रहे,
विज्ञापन




रखरखाव न होने से अराजकतत्वों का बना अड्डा
शहर के गौरा देवी निवासी शिवकुमार पांडे ने बताया कि अब पूरे पार्क में गंदगी है। शराब की खाली बोतलें और पाउच बिखरे हैं। यह स्थान अराजकतत्वों का अड्डा बन चुका है। इस पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए हाथी, मगरमच्छ, मेढक, कछुआ की बड़ी-बड़ी मूर्तियों लगाई गईं थी। अब इन मूर्तियों के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां और घास उग आई है। बिजली का बिल वन विभाग के जिम्मेदारों ने जमा नहीं किया है। करीब एक साल से पार्क का कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया था। अब फिर से कायाकल्प होने से इसमें रौनक लौटेगी।
ये होंगे कार्य
सिग्नेचर गेट, नेचुरल ट्रॉली पथवे, पौधारोपण, लॉन, बच्चों के लिए झूले, फ्लावर जोन, फैंसी लाइटिंग, एनीमल स्टेच्यू, सेल्फी प्वाइंट, ओपेन जिम, फाउंटेन, नक्षत्र वाटिका, वन कुटी, स्मृति वन, कैंटीन, योगा जोन, वाटर कूलर, ओवरहेड टैंक, नलकूप, सामुदायिक शौचालय सहित मुख्य गेट से अंदर तक 350 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।
कोट सिटी फॉरेस्ट का कायाकल्प नगर वन योजना के तहत होना है। इसकी टेंडर प्रकिया पूरी कर ली गई है। शासन से 1.40 करोड़ की धनराशि भी जारी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था एस इंटरप्राइजेज जल्द ही इस पार्क को विकसित करने की कवायद शुरू करेगी।

अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी

फाेटो 08 एचएएमपी 01- जीर्णशीर्ण हालत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का गेट। संवाद

फाेटो 08 एचएएमपी 01- जीर्णशीर्ण हालत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का गेट। संवाद

फाेटो 08 एचएएमपी 01- जीर्णशीर्ण हालत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का गेट। संवाद

फाेटो 08 एचएएमपी 01- जीर्णशीर्ण हालत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का गेट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें