फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

Sun, 13 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
विज्ञापन
बिवांर मेंदंगल में दांवपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे मेंवार्षिक एकादशी मेला में रविवार को भव्य दंगल का आयोजन किया गया। रात्रि में रामलीला का आयोजन हुआ।  देवोत्थान एकादशी पर दो दिवसीय भव्य रामलीला दंगल व चार दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मेला में खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। दंगल का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश भदौरिया ने किया। दंगल में एक दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं जिसमें शोएब बबेरू ने सतना के महेश को पटखनी दी। दिनेश झलोखर ने इलाहाबाद के विनोद को हराया जबकि जालौन के अंकित व झलोखर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन


विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व उनके प्रतिद्वंद्वी पहलवालों को सांत्वना पुरस्कार व मिष्ठान वितरित किया गया। रामलीला मैदान में चल रहे दो दिवसीय रामलीला में श्रीरामजन्म से लेकर ताड़का वध, पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर व धनुष भंग का जीवंत मंचन किया गया जिसमें उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध कलाकारों में देवेंद्र ने राम की भूमिका व लक्ष्मण की राहुल अवस्थी, जनक की भूमिका राजू द्विवेदी, परशुराम की भूमिका सुशील तिवारी व हास्य कलाकार की भूमिका पिंटू द्विवेदी ने निभाई। कार्यक्त्रस्म के आयोजन में कमेटी के संरक्षक प्रधान प्रतिनिधि रमेश भदौरिया, सदस्य कालीचरण जादौन, सुरेश गुप्ता, नरेंद्र देवपुरिया, सतीश शिवहरे, सोनू दुबे, गिरजा पाठक, विनय पाठक, राहुल तिवारी, राहुल द्विवेदी, लाला तिवारी, मनोज द्विवेदी आदि प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें