फोटो11एचएएमपी 27- चैंपियन ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी व अन्य। स्रोता खेल कार्यालय
हमीरपुर। कबड्डी के मैदान में बुंदेलखंड के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सात से नौ अक्तूबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय अंडर-16 सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में चित्रकूट मंडल ने गोरखपुर मंडल को चार अंकों से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चित्रकूट मंडल ने कबड्डी के इतिहास में पहली बार यह खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रोमांचक मुकाबले में चित्रकूट मंडल के खिलाड़ियों ने आखिरी तक बढ़त बनाए रखी और चार अंकों से जीत दर्ज की। इस जीत में हमीरपुर जिले के अनमोल, धर्मेश और अंकुश ने भी अपना योगदान दिया। वहीं बांदा के पंकज, शिवम, अजय, नंदू, हर्षवर्धन, सिद्धांत व लवकुश भी टीम का हिस्सा रहे। महोबा से प्रदीप कुमार, रोहित, शिवसिंह व राज यादव ने बेहतरीन खेल दिखाया।
चित्रकूट मंडल टीम की इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। टीम प्रबंधक कमल किशोर यादव ने कहा कि यह बच्चों की क्षमताओं का प्रतिफल है। उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने कहा कि वह स्वयं कबड्डी कोच है और कम समय में तीन बच्चे आगे बढ़े हैं। आने वाले समय में कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी नजर आएंगे।