फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य-गीत से मन मोहा

Sat, 28 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कलौलीजार में गुरुवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने खेलकूद, नृत्य, गीत, नाटक आदि कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम यादव व खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर तोमर ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। छात्राओं ने काली तांडव, रानी लक्ष्मीबाई, माखन दे दे गुजरिया, राष्ट्रीय गीत व अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कृषक भारतीय विद्यालय उजनेड़ी के प्रधानाचार्य शिवनारायण यादव ने कहा कि पीएम श्री केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो स्कूलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करती है। डिजिटल बोर्ड व कंप्यूटर लैब के माध्यम से अब शिक्षा अधिक प्रभावी होगी। वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय गीतों पर डीजे धुन में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक लाल दीवान यादव, कैलाश प्रसाद सोनी, विज्ञान क्लब अध्यक्ष जीके द्विवेदी, प्रधानाचार्य बाबादीन कर्णधार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें