फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रेलवे पटरी पार करते समय पिता की गोद से गिरा मासूम, मौत

Sat, 08 Nov 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। बच्चे को गोद में लेकर दंपती बाजार जा रहे थे। रेलवे पटरी पार करते वक्त पिता का संतुलन बिगड़ गया और मासूम गोद से नीचे गिर पड़ा। घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौदहा कस्बा निवासी राजकुमार रागौल रेलवे स्टेशन के सामने एक ट्यूबवेल पर परिवार सहित रहता है। शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में रेलवे पटरी पार करते वक्त पिता राजकुमार का संतुलन बिगड़ गया और उसका तीन वर्षीय बेटा यश गोद से नीचे गिर पड़ा। पिता भी बच्चे के ऊपर गिर गया। इस दौरान यश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने के पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें