फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो: विधायक ने थानाध्यक्ष को हड़काया, बोले गिरफ्तारी नहीं तो थाने में करेंगे बवाल

Tue, 22 Jun 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महोबा के चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत का मझगवां थानाध्यक्ष को हड़काने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में बवाल करेंगे।
विज्ञापन
विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के मझगवां थाना क्षेत्र के खड़ाखर गांव में 20 जून को बीए की छात्रा दीपा के फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत भड़क गए। उन्होंने मझगवां थानाध्यक्ष को मोबाइल फोन पर जमकर हड़काया और जल्द गिरफ्तारी न होने पर थाने में बवाल कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसमें थानाध्यक्ष के खिलाफ चरखारी विधायक मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। खड़ाखर गांव की घटना को लेकर वायरल ऑडियो में चरखारी विधायक आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी न किए जाने से घटना होने की बात कह रहे हैं जबकि थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ का कहना है कि सात साल से कम सजा वाली धाराओं में गिरफ्तारी का आदेश नहीं है।

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार न्याय के लिए थाने आता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। छह घंटे के अंदर गिरफ्तारी न होने पर थाने में आकर बवाल कराऊंगा। आपके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि जिस तरह मैंने पाटीदार (निलंबित एसपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसी तरह तुम्हारे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराऊंगा। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना है कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए थानाध्यक्ष को हड़काया था ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। 

चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जनपद हमीरपुर में दबंगों द्वारा छात्रा दीपा को प्रताड़ित करने और आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस पर संरक्षण का आरोप लगाया है। उन्होंने हमीरपुर एसपी, सीओ व मझगवां थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव को पत्र सौंपा।

जिसमें हमीरपुर जिले के पुलिस अधिकारियों पर पीड़िता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसपी को निलंबित करने, सीओ व थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें