अजनर (महोबा)। थाना पुलिस ने अजनर-बेलाताल मार्ग पर नहर कोठी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले छोटे-बड़े 32 वाहनों का चालान किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दी। चेकिंग अभियान में एसएसआई राधेश्याम सिंह, एसआई कृष्ण मुरारी मिश्र, रवींद्र मिश्र, रमाकांत, हरभजन गौतम, मालती साहू आदि मौजूद रहे।