फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पीएम श्री मॉडल कॉलेज की चहारदीवारी 8 माह में ध्वस्त

विज्ञापन
फोटो22 एचएएमपी 04- छतिग्रस्त बाउंड्री। स्त्रोत-संवाद
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। इमलिया गांव स्थित पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल आठ महीने में ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। अभी भी बाउंड्री का काम आधा-अधूरा पड़ा है। वहीं मुख्य गेट का खंभा धंस गया है जिससे हादसे की आशंका बनी हैं।
विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड के इमलिया गांव के दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज में बीते दिसंबर 25 से जनवरी 2026 तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्यदायी संस्था आवास विकास ने कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया और मानकविहीन निर्माण के चलते निर्माण के आठ महीने में ही बाउंड्री कई जगह से टूट गई है। सबसे बड़ा खतरा मुख्य गेट है जहां एक खंभा जमीन में धंसकर गिरने की कगार पर है। वहीं बाउंड्री के ऊपर तार फेंसिंग का काम भी कराया जाना था जो आठ महीने बीतने के बाद अभी तक पूरा नहीं हुआ है। दो अन्य जगह लगने वाले लोहे के गेट आज तक नहीं लगाए गए जो विद्यालय के गेट सामने चबूतरे के पास रखे हुए हैं। इनमें बरसात के चलते जंग भी लग गई है। अधूरे काम छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं।
गेट का पिलर धंसने से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों और कार्य करने वाली संस्था के जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को कार्य पूरा करने को कहा गया है। -रविंद्र कुमार गौतम, प्रधानाचार्य
विज्ञापन


विद्यालय की बाउंड्री ध्वस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। कार्यदायी संस्था ने कार्य अधूरा क्यों छोड़ा है, इस विषय में जानकारी की जाएगी। -महेश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक

जितना रुपया पास हुआ, उतने का काम करा दिया
पहली किस्त में जितना धन आया था उससे अधिक लगा दिया गया है। फिलहाल काम बंद है। दूसरी किस्त की डिमांड शासन को भेजी गई है जो शीघ्र मिलने वाली है। जैसे ही धनराशि आती है, बाउंड्री से संबंधित व सभी अधूरे कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। -नरेंद्र कुमार, अवर अभियंता, आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें