फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 05 Mar 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार ओमहरिहर महाविद्यालय में सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को सीधे विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम में जोड़ा गया हैं। दहशत में महाविद्यालय के 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन


ओम हरिहर महाविद्यालय के प्रबंधक शिवप्रताप सिंह उर्फ कल्लू सेंगर ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार महाविद्यालय के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। महाविद्यालय के बरामदों के साथ कैंपस में भी कैमरे लगाए गए हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य एनपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से सीधे जोड़ा गया है। जहां से महाविद्यालय में हो रही गतिविधियों की पल पल की जानकारी ली जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि सख्ती के चलते 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें