फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चट कर रहे फसलें

Sat, 23 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग पर अन्ना घूम रहे मवेशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। खरीफ की फसलें बोने के बाद भी अन्ना मवेशियों को बांधा नहीं जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों ने छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पशुपालकाें को बंधवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। कई वर्षों बाद इस साल समय से बारिश शुरू हुई जिससे किसान अपने खेतों में खरीफ की फसल में ज्वार, बाजरा, मूंग, तिल, उरद आदि की फसलें बोई हैं। फसलें बढ़ने लगी हैं लेकिन छुट्टा घूम रहे मवेशी इन फसलों को चट करने में लगे हैं। भमौरा के किसान वीरेंद्र सिंह, पंधरी के नवीन सिंह, टेढ़ा के गोपीश्याम द्विवेदी, रामकिशोर सिंह, सुरेश यादव आदि ने बताया कि जिनकी फसलें बोई हुई हैं उन लोगों ने अपने छुट्टा घूम रहे मवेशियों को बांध लिया है लेकिन कुछ पशुपालक अभी भी अपने मवेशियों को नहीं बांधा है जिससे ऐसे मवेशी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए मांग की है कि अन्ना मवेशियों को बंधवाया जाए, ताकि फसलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें