फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चट कर गए मवेशी, किसान की सदमे से मौत

Thu, 09 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
इमिलिया गांव में किसान की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के इमिलिया गांव में अन्ना जानवर चार बीघे फसल को चट कर गए। इससे दुखी किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान के ऊपर इलाहाबाद बैंक का 60 हजार रुपये का कर्ज है। मामले की सूचना थाना पुलिस व संबंधित लेखपाल को दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि बीते कई वर्षों से फसलें खराब हो रही हैं। इस वर्ष फसलें ठीक हुई हैं। लेकिन अन्ना जानवरों का कहर जारी है। फसलों को बचाने के लिए किसान रात-दिन रखवाली कर रहे हैं। मगर जरा सी चूक होते ही अन्ना मवेशी फसल चट कर जाते हैं। इससे हताश किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं या फिर उनकी सदमे से मौत हो जाती है। इमिलिया गांव निवासी राधेश्याम कुशवाहा अपने खेतों की रखवाली करने के लिए बुधवार शाम को गए थे। लेकिन सर्दी लगने पर वह घर चले आए।

इस पर मौका पाते ही अन्ना मवेशी उनकी चार बीघे की गेहूं की फसल चट कर गए। राधेश्याम के पुत्र लल्लू ने बताया कि पिता सुबह खेत देखने गए। खेत तबाह हो जाने से वह गुमशुम होकर लौट आए। दोपहर करीब 12 बजे लघुशंका करने के लिए गए और वहीं गिर गए। जब तक लोगों ने देखा उनकी मौत हो चुकी थी। पुत्र ने बताया कि पिता की मौत फसल बर्बाद होने के कारण सदमे से हुई है। बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2010 में इमिलिया इलाहाबाद बैंक शाखा से केसीसी कार्ड बनवाया था।
विज्ञापन


कार्ड बनने के आठ दिन के बाद 60 हजार की निकासी कर ली थी। लेकिन फसलें खराब होने के कारण वह केसीसी का कर्ज जमा नहीं कर सके। जिससे केसीसी का रिन्यूवल नहीं हो सका। इस मामले की सूचना थाना मुस्करा व संबंधित लेखपाल को दे दी गई है। थानाध्यक्ष एमपी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें