फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिना टिकट यात्रा कराने वाले चालक-परिचालक पर मुकदमा

Tue, 23 Jul 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। प्रवर्तन दल ने सोमवार की रात इंगोहटा के पास बिना टिकट 14 यात्रियों को लेकर महोबा से लखनऊ जा रही परिवहन निगम की बस को पकड़ा है।
विज्ञापन

एआरएम ने चालक एवं परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रवर्तन दल द्वारा महोबा डिपो की बस पर मौदहा सुमेरपुर के मध्य इंगोहटा में औचक निरीक्षण किया गया था। 14 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला जो परिचालक को पैसे दे चुके थे।
विज्ञापन

टीम के सदस्य सत्येन्द्र सिंह सहायक यातायात निरीक्षक ने बताया कि किराए का दस गुना परिचालक से वसूला जाएगा। बैग और टिकट मशीन को डिपो में जमा कराया गया।
डिपो के एआरएम राम प्रताप साहू ने बताया कि महोबा डिपो के परिचालक लक्ष्मण दुबे व संविदा चालक कौशल किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें