फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 2 करोड़ की धोखाधड़ी में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बालू खदान में सहयोगी बनाने के नाम पर जमा कराए दो करोड़ रुपये हड़प लिए गए। मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जालौन जिले के कोटरा निवासी पशुपति नाथ मिश्रा ने बताया 2018 में रणछोर इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के मैनेजर नागपुर महाराष्ट्र निवासी रघुवंश महेश पांडेय ने चिकासी थाने के चंदवारी खंड संख्या 23/1 बालू खदान में सहयोगी होने की बात कही। कंपनी के निदेशक उत्तरी पश्चिमी दिल्ली निवासी मुकेश कुमार, उनके भाई राजेश कुमार व दक्षिण पश्चिम दिल्ली निवासी मनमोहन गोयल से मुलाकात कराई। सभी ने उनसे दो करोड़ का निवेश कर साझीदार होने की बात कही। उन्होंने विश्वास में आकर दो करोड़ 15 लाख रुपये खातों में डाल दिए। बताया हिसाब मांगने पर आरोपी बेइमानी पर उतारू हो गए। दबाव बनाने पर हिसाब हुआ जिसमें 1,80,53,615 रुपये वापस करने पर सहमत हो गए। जिसके बावजूद नियत में खोट आने पर आरोपियों ने उनका पैसा हड़प लिया। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा के आदेश पर चिकासी थाने में मुकेश कुमार, रघुवंश महेश पांडेय, मनमोहन गोयल व राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें