फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला से छेड़छाड़ कर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 06:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली। थाना मुस्करा के एक गांव में एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी बेटी के साथ रहती है। मंगलवार की देर रात वह मवेशियों को पशु बाड़े में बांधने गई थी। तभी आरोपी बलवीर राजपूत बाड़े की पट्टी फांदकर अंदर आ गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की है। ग्रामीणों को एकत्र होता देख जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें