बिवांर। थानाक्षेत्र में रविवार शाम मौदहा से कुनेहटा होते हुए बसवारी की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो पेड़ से टकराकर सड़क किनारे गहरे खड्ढ में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई कुनेहटा पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रसाद ने बताया कि रविवार शाम करीब पौने पांच बजे मौदहा से कुनेहटा होते हुए बसवारी की ओर जा रही आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। कार में धौहल बुजुर्ग निवासी अरुण कुमार वर्मा, अनिल कुमार, कार चालक ब्रजेश (25), लरौंद निवासी मानसिंह वर्मा व करारी निवासी अजय सवार थे। इनमें चालक ब्रजेश की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से मौदहा सीएचसी भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)