फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्ट्रांग रूम के दो बार बंद हुए कैमरे, बढ़ी धुकधुकी

Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नवीन गल्ला मंडी में अंदर से लेकर बाहर तक डेरा जमाए सपाइयों ने रात में बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप होने की लिखित शिकायत एडीएम से की है।
विज्ञापन

वहीं आपूर्ति ठप होने से स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन न मिलने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सपाइयों ने नवीन गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूमों के बाहर और गल्ला मंडी के बाहर डेरा जमा दिया है। किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए इसके प्रति सपाई बेहद चौकन्ना हैं। मंगलवार की रात कई बार विद्युत सप्लाई बाधित होने पर सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे ने एडीएम को पत्र सौंपकर विद्युत व्यवस्था चकाचक बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार रात 15-15 मिनट के अंतराल में दो बार कैमरे बंद हुए हैं। इसको लेकर शिकायती पत्र सौंपा गया है। उधर बार-बार आपूर्ति ठप होने के कारण स्ट्रांग रूमों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन लखनऊ, दिल्ली निर्वाचन आयोग में न मिलने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कड़े निर्देश देकर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है।
इससे जिले के अफसरों में हड़कंप मच गया है। एसडीओ एसपी मिश्रा ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में परेशानी न हो इसके लिए एक अवर अभियंता के साथ दो-दो कर्मियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें