फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कंपनियां बुलाईं, एक भी नहीं आई, मायूस होकर लौटे बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। आईटीआई में लगे रोजगार मेले में किसी भी कंपनी के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। जिससे रोजगार की आस में आए युवा निराश लौटे। संस्थान के कर्मचारियों ने बेरोजगारों का आवेदन जमा करा लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे की आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें मिंडा इलेक्ट्रानिक, हरियाणा इंडस्ट्री, एजी इंडस्ट्री, मतालमन माइक्रो लिमिटेड कंपनी, यूवीएल सोलर पैनल, खुलकावा इलेक्ट्रानिक, माइल्स स्टोन कंपनी को ट्रेनिंग आपरेटरों का चयन करना था। रोजगार की सूचना पर गैर जनपदों से भी बेरोजगार यहां आए, लेकिन किसी भी कंपनी कर्मचारी के न आने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा है।
रोजगार के लिए आए ममना निवासी पंकज, जरिया के सुमित साहू, पवई के सत्यम, जरिया के प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि फार्म जमा करा लिए गए हैं। अब साक्षात्कार के लिए कंपनी खुद बुलाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि कंपनियों के लोग किसी कारण से नहीं आ पाए हैं। 53 बेरोजगारों ने आवेदन किया है। उन्हें संबंधित कंपनियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें