फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिन दहाड़े पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुकदमे में सुनवाई के दौरान पति के हाजिर न होने से परेशान महिला ने तहसील गेट पर पहुंच आग लगाने की कोशिश की। शरीर के ऊपर पेट्रोल छिड़कते समय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के शिवपुरी पांडा चौराहा निवासी नीलम दुबे ने बताया कि उसकी शादी कुरारा थानाक्षेत्र के जमरेही निवासी आशीष के साथ हुई थी। कुछ वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ननद के पुत्र पतारा निवासी अरुण दुबे से उसने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद अरुण उसे गुजरात ले गया। जहां तीन महीने तक उसे अपने साथ रखा। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग आया। महिला ने बताया कि इस पर उसने वर्ष 2020 में कुरारा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। बताया कि वह प्रयागराज से यहां मुकदमे की हर तारीख में आती है। लेकिन आरोपी अरुण दुबे न्यायालय में नहीं पहुंच रहा है। इसी से परेशान होकर गुरुवार को उसने तहसील गेट के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें