फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर बिलरख मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी भरत कुमार यादव ने बताया बड़े भाई राजकुमार (26) शुक्रवार शाम कस्बे में दूध देने गए थे। रात आठ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। बिलरख मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौत हो गई।
डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा युवक के सिर में चोट है। कहा हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी। भाई भरत कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले गांव में दूध डेयरी खोली थी। मौत पर मां अशोकरानी, पिता मंगल यादव व पत्नी रीता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दुर्घटना स्थल से कार को कब्जे में ले लिया। भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें