हमीरपुर। अस्थायी परमिट ले सवारियां ढो रही विशाखा ट्रैवल्स की बस को एआरटीओ ने मौदह कस्बे में पकड़कर सीज कर दिया है। बस मौदहा मंडी में खड़ी कराई गई है। वहीं क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रहे ऑटो व कैंपर को सीज किया है।
उन्नाव में हुए हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग अभियान चला कार्रवाई में जुटा है। रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने बताया कि अस्थायी परमिट किसी विशेष कार्य के लिए जैसे शादी, तीर्थ यात्रा आदि के लिए हफ्ते दस दिन का लिया जाता है। इससे रूट पर सवारियां इसमें नहीं ढोई जा सकतीं।