फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विकास खंड बिझड़ी के छत्तरू गांव निवासी पक्की सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
20 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव को नहीं मिल पाई पक्की सड़क
विज्ञापन


वर्तमान में आठ किमी कच्ची सड़क पर जगह-जगह पड़े हैं गड्ढ़े, लोग परेशान

बारिश के दौरान सड़क पर जमा हो रहा पानी, आवाजाही में हो रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। 20 साल बीत जाने के बाद विकास खंड बिझड़ी के छत्तरू गांव को पक्की सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। हालात ऐसे हैं कि बरसात के मौसम में बारिश के दौरान लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े पड़े हुए हैं। इनमें जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे वाहन चालकों और लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों निक्काा राम, जयदेव भाटिया, राकेश शर्मा, प्रतीम ठाकुर, संजीव कुमार, रचना देवी, कांता कुमारी, पूनम आदि ने कहा कि करीब 20 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव के लिए आठ किमी कच्ची सड़क निकाली है। आज तक इसे पक्का नहीं किया जा सका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों, राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। हालांकि, विभाग को लिखित, मौखिक रूप में कई बार सड़क को पक्का कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन सड़क को पक्का करने का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा पंचायत के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से सड़क को पक्का कराने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम बड़सर राजिंदर सिंह ने कहा कि सड़क को पक्का करने का मामला ध्यान में है। बजट का प्रावधान होते ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें