फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं आज से

Sun, 10 May 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से दूसरी पाली में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जनपद में राजकीय, स्ववित्तपोषित व निजी लगभग 45 महाविद्यालय संचालित हैं। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृहविज्ञान, एमए, एमकॉम, एमएससी आदि कोर्सों के चतुर्थ व षष्ठ सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से चल रही हैं लेकिन द्वितीय सेमेस्टर के फॉर्म न भरने से परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। छात्र-छात्राएं कॉलेजों के चक्कर लगा रहे थे।


दिवंगत पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य डॉ. लोकेंद्र पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम बीएससी गृहविज्ञान, एमए, एमकॉम, एमएससी आदि कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन समर्थ पोर्टल के माध्यम से बीते 17 अप्रैल से 9 मई तक भरे गए हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने 11 मई से होने वाली द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करते हुए बीते छह मई को जारी कर दिया गया था। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं द्वितीय पाली में 11 से एक बजे के बीच 30 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें