फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020ईएनपी के तहत स्नातक व परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

बीए, बीएससी , बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान बीएएचएससी तथा एमए, एमकॉम के विषम सेमेस्टर (संस्थागत, व्यक्तिगत ,ईयर बैक, बैक पेपर श्रेणी सुधार -जहाँ लागू हो) की परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रारंभ कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने कहा है कि यदि अनंतिम कार्यक्रम में किसी प्रश्नपत्र या तिथि में कोई विसंगति हो तो 3 नवंबर तक अवगत कराएं। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से अवगत करा दें। छात्रों से कहा गया है कि परीक्षा संबंधी सूचना केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर ही देखी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें