भरुआ सुमेरपुर। लवजिहाद, दुष्कर्म व धर्मांतरण के दबाव के मामलों में फंसे आरोपी भूमाफिया पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार शाम को गल्ला मंडी के बगल में बने उसके व्यावसायिक भवन के आगे अवैध नाले पर नगर पंचायत का बुलडोजर चलाया गया। इससे वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रही गल्ला मंडी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
कस्बे के लवजिहाद आरोपी मौलाना खान ने गल्ला मंडी के मुख्य नाले से ऊंचा अवैध नाला बनवाया था, इससे बारिश का पानी मंडी में ठहर जाता था। इससे व्यापारियों और किसानों को भारी नुकसान हो रहा था। मंडी सचिव ने इसकी शिकायतें लगातार प्रशासन को भेजती रहीं, लेकिन आरोपी के रसूख के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शनिवार को दिन भर रणनीति बनाए जाने के बाद शाम करीब पांच बजे बुलडोजर मंगवाया गया। नाले को ध्वस्त करने के दौरान एसडीएम सदर केडी शर्मा, सीओ सदर राजेश कमल, अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य, राजस्व लेखपाल अशोक कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मी फावड़े-गैंतियों से मौके पर डटे रहे।
फोटो 31 एचएएमपी 14- 18 जनवरी को प्रकाशित खबर। संवाद