फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोलर, हटाया गया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जिला पंचायत की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर शनिवार को बुलडोजर गरजा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। इस दौरान एक दुकानदार ने इसे निजी जमीन और कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास जिला पंचायत की जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान विरोध भी देखने को मिला। एक दुकानदार ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर बुलडोजर चलाया गया, वह उसकी अपनी निजी जमीन है और वह जिला पंचायत के साथ चल रहा मुकदमा भी जीत चुका है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह वैध है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन को तीन बार पत्र लिखा गया था। इसके बाद एसडीएम सदर की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें