फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में जिले के बसपाई दिखाएंगे ताकत

Sun, 09 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
कुरारा कस्बे में छोटे वाहनों को रवाना करते बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में रविवार को होने वाली बसपा की रैली में जिले के बसपाई भी ताकत दिखाएंगे। जिले से 105 बसों और 300 छोटे वाहनों से बसपा कार्यकर्ताओं को लखनऊ रवाना किया गया। सुमेरपुर और मौदहा से करीब पांच सौ कार्यकर्ता ट्रेन से रवाना हुए। बसपा की रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी प्रत्याशियों
विज्ञापन


को सौंपी गई है। इस पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से पांच हजार कार्यकताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी प्रत्याशी रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंके रहे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को बसें देकर पहले से चिह्नित गांवों और कस्बों में भेजा गया। इसके लिए मंडल कोआर्डिनेटरों ने कई

बैठकें कीं जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि राठ विधानसभा क्षेत्र से 45 बसें कार्यकर्ताओं को लखनऊ रैली स्थल तक लेकर चलीं गई हैं। 1500 छोटे वाहनों पर राठ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर गए हैं। इधर सदर
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी संजय दीक्षित ने बताया कि क्षेत्र से 60 बसों और 150 छोटे वाहनों पर कार्यकर्ताओं को भेजा गया है। कहा कि 500 कार्यकर्ता ट्रेन के जरिये रैली स्थल पर गए हैं। कहा कि रैली में जिले से पांच हजार कार्यकर्ताओं को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें