दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की यामिनी ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जनपदीय शैक्षिक युवक समारोह के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताआें में छात्र-छात्राआें ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.चंद्रशेखर मालवीय ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताआें में 1500 मीटर जूनियर बालक दौड़ में राजाराम इंटर कालेज के छात्र दीपेंद्र कुमार ने प्रथम, पीएनवी चिल्ली के कालीचरन ने द्वितीय व गोविंद इंटर कालेज गहरौली के धर्मेंद्र कृपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालकों की प्रतियोगिता में बीएनबी इंटर कालेज राठ के सुनील ने प्रथम, गांधी इंटर कालेज मौदहा के अजय कुमार ने द्वितीय व जीआईसी कुरारा के नाजिम खां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर सीनियर बालिका दौड़ में गांधी इंटर कालेज गोहांड की छात्रा रोशनी प्रथम, जीजीआईसी सुमेरपुर की पूजा द्वितीय व गांधी इंटर कालेज गोहांड की क्रांती तृतीय स्थान पर रही।
वही सीनियर बालक गोला फेंक में सेंटपाल मौदहा के अरबाव अहमद ने प्रथम, जीआरवी राठ के बालक व जीआईसी हमीरपुर के राजकिशोर ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर बालक लंबी कूद में जीआईसी कुरारा के मोहर सिंह प्रथम, हीरानंद बिवांर के मानबहादुर द्वितीय व बाल मंदिर राठ के रविंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर बालकों की इस प्रतियोगिता में राजाराम इंटर कालेज झालोखर के छात्र अजय कुमार ने प्रथम, बाल मंदिर इंटर कालेज राठ के मातादीन द्वितीय व जीआईसी कुरारा के शिवम कुमार ने तृतीय स्थान पाया। वहीं जूनियर बालिका लंबी कूद में गांधी इंटर कालेज की काजल प्रथम, मौदहा के गांधी इंटर कालेज की वंदना द्वितीय व जीजीआईसी सुमेरपुर की छात्रा रतनकुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजई प्रतिभागियो को जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय, लखनलाल जोशी,नीना पांडेय, बृजनंदन सिंह यादव ने पुरूष्कृत किया। इस मौके पर जीजीआईसी हमीरपुर की प्रधनाचार्या नुजहत फातमा, रमाकांत खरे प्रधानाचार्य एसवीइंटर कालेज पौथिया व जिला क्रीडाअधिकारी एसके बमनिया मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के संयोजक योगेश ज्ञानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।