फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहांड कस्बे में नलकूप की बोरिंग फेल

Sun, 14 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गोहांड में पेयजल नलकूप की बोरिंग फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहांड कस्बे में पेयजल के लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लंबी जद्दोजहद के बाद बांदा की जलनिगम यांत्रिक शाखा ने पेयजल नलकूप के  लिए बोरिंग कराई। लेकिन एक हफ्ते से चल रहे कंप्रेशर के बावजूद पानी नहीं निकल सका। हालत यह है इस कार्य में लगे कर्मचारी अपना सामान समेट कर चले गए हैं। पानी की किल्लत से जूझ रहे कस्बेवालों को राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


कस्बे का भूगर्भ जलस्तर गिरने से जल संस्थान में स्थापित दो नलकूप लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिससे कस्बे की जलापूर्ति लंबे अर्से से बाधित है। जिसके मद्देनजर जलनिगम यांत्रिक शाखा बांदा ने कस्बे के विद्युत सब स्टेशन के पास करीब एक माह पूर्व नए नलकूप का बोर किया है। जिसकी पिछले एक सप्ताह से ठेकेदार बोरिंग की सफाई करा रहा है।

लेकिन सात दिन के लंबे प्रयास के बाद भी कंप्रेशर पानी न खींचने में असफल है। पानी निकालने में असफल होने पर ठेकेदार अपना बोरिया बिस्तर समेट कर शुक्रवार को चला गया। इस बोर के फेल होने से पीने के पानी का बढ़ा संकट फिलहाल और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


काम में लगे मजदूरों ने बताया कि अस्थाई रूप से डिलेवरी पाइप व छोटी विद्युत मोटर डालकर भी पानी निकालने का प्रयास किया गया है, लेकिन पानी नहीं निकाला जा सका। वह तकनीकी खामी नहीं बता सके । कस्बा सहित क्षेत्र में भूगर्भ जलस्तर मौजूदा समय में 120 फीट है। जबकि जलनिगम ने 140 फीट बोरिंग कराई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें