फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो-डंपर भिड़े, दो की जान गई

Fri, 25 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
हाइवे में दुर्घटना के बाद आग का गोला बना डंफर। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार को बोलेरो और डंपर की भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर में आग लग गई। हादसे से करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार निवासी संजय तिवारी उर्फ बीरू (28) पुत्र कृपा शंकर तिवारी अपने छोटे भाई धीरेंद्र के तिलक समारोह के लिए मुख्यालय से सामान खरीद कर बोलेरो से छानीगांव स्थित एक गेस्ट हाउस जा रहे थे। संजय के साथ उनका चचेरा भाई अरुण उर्फ रामदयाल तिवारी (24) पुत्र बृजकिशोर तिवारी व दोस्त आकाश सिंह (25) पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम गुंदेला थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर, अवनीश मिश्रा (26) निवासी बिंदकी व राघवेंद्र (25) पुत्र राकेश द्विवेदी निवासी ललौली रोड बिंदकी थे। गाड़ी संजय चला रहे थे।

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में कुंडौरा गांव के निकट दोपहर करीब 12 बजे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो सामने से आ रहे तेज रफ़्तार डंपर से टकरा गई। इससे डंपर में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने खून से लथपथ घायलों को बोलेरो निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए एसडीएम सदर रामभुवन तिवारी, सीओ सदर गुरुदयाल कटियार, थानाध्यक्ष आरके सिंह, एसएसआई विनय कुमार सिंह, एसआई अजीत सिंह, यातायात प्रभारी सुरजीत सिंह ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अरुण व आकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल संजय, अवनीश व राघवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। फायरब्रिगेड एक घंटे में आग पर काबू पा सकी। डंपर चालक भाग निकला। हादसे के कारण गुरुवार को होने वाले तिलक समारोह स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें