फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सात दिनों से लापता युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। एक सप्ताह से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में सरसेंडा और छिराबल गांव के बीच रविवार शाम सड़क किनारे मिला। मृतक के भाई का आरोप है कि एक युवक उसे साथ ले गया था। तब से भाई लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रौरौं गांव निवासी हरिओम रैकवार ने बताया कि छोटा भाई अनिल कुमार (19) और पिता छत्रपाल रैकवार 18 अक्तूबर को नवरात्र पर छिराबल गांव में बहन हेमा के घर गए हुए थे। हरिओम ने आरोप लगाया कि वहां सरसेड़ा गांव का एक युवक अनिल को अपने साथ ले गया था। तब से उसका पता नहीं चला। 24 अक्तूबर को पिता छत्रपाल ने अनिल के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव के पास बाइक पड़ी मिली। घटना की जानकारी होते परिजन में चीख पुकार मच गई।
हरिओम ने बताया कि भाई बेलदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां ज्ञानवती की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शराब के नशे में गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें