फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बहपुर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
फोटो 02 एचएएमपी 07 मृतक आकांक्षा। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम उसका शव फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी के ससुराली बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन

बहपुर गांव निवासी आकांक्षा (24) बृहस्पतिवार शाम घर में कपड़े के फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए जहां डॉ. कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने की जानकारी होने पर ससुराली शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। बांदा के कनवारा गांव निवासी आकांक्षा के पिता रविकरन ने बताया कि 15 मई 2023 को बेटी की शादी हरिकांत उर्फ रानू के साथ की थी। शादी के बाद बेटी के ससुराली बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। दो बार पंचायत हुई पर बात नहीं बनी।
आरोप लगाया कि दहेज की मांग पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें