फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रावल पुल के निकट एक और युवक का शव मिला

Sat, 08 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-बांदा रेल लाइन परचंद्रावल पुल के निकट शनिवार को एक और क्षत-विक्षत अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। घटना स्थल के पास शराब की बोलते मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शव फेंके  गए हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह ट्रेन से बीती रात सफर करते समय गिरा है। जिससे हादसे में इसकी मौत हुई है। शनिवार को बरामद शव से बदबू आ रही है। उसे जंगली जानवरों ने क्षतविक्षत कर दिया है।
विज्ञापन


कानपुर बांदा रेलवे लाइन पर चंद्रावल नदी के पुल के निकट दो दिनों में दो अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी। वहीं, शनिवार को फिर से एक क्षत विक्षत शव मिला। शव से बदबू आ रही थी। जंगली जानवरों ने शव नोंच डाला था। इससे संदेह की सुई हत्या या किसी साजिश की ओर टिक गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली कि कपसा बांदा मार्ग रेलवे चौकी व चंद्रावल के रेल पुल के बीच एक शव पड़ा है।

सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद किया। शव के पास एक बैग मिला, जिसमें कुछ सामान व जेब में कुछ रुपये थे। लेकिन शव का चेहरा बुरी तरह कुचला था व जंगली जानवरों ने शव नोंच डाला था। शुक्रवार को इसे किसी ने नहीं देखा था। वहीं, शुक्रवार को इसी स्थान पर एक अज्ञात का शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। बताया कि शव के पास ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। सवाल उठता है कि एक स्थान पर मिले शवों के बीच कोई कनेक्शन तो नहीं है। इसकी जांच की आवश्यकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें