फोटो 04 एचएएमपी 6= सड़क किनारे कार में केट काटकर समर्थक का जन्मदिन मनाते भाजपा सदर विधायक डॉ. म
हमीरपुर। सदर से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का सड़क पर एक समर्थक का जन्मदिन मनाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कार के बोनट पर सदर विधायक केक काटते व समर्थक व्हाइट स्प्रे उड़ाने के साथ फिल्मी व जन्मदिन के गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो की शनिवार को काफी चर्चा रही। कुछ लोग कानून की धज्जियां उड़ाने की बात कह रहे हैं। कुछ लोग ऐसा करना विधायकों का शौक बता रहे हैं। वहीं, भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का कहना है कि वह गरीबों के नेता हैं। यदि किसी गरीब का सड़क किनारे जन्मदिन मना दिया तो कुछ गलत नहीं किया। ऐसा करने से आवागमन बाधित नहीं हुआ और न कोई झगड़ा फसाद हुआ। किसी गरीब के आग्रह पर उसकी खुशियों में शामिल होकर उसकी हौसला अफजाई करना गलत है तो यह लोगों का अपना सोच है।