फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कंटेनर में फंसे भाजपा जिला उपाध्यक्ष 30 मीटर घिसटे, मौत

Mon, 17 Feb 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के सैना रोड नहर बाईपास पर कंटेनर की टक्कर से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कंटेनर के पहिए में फंस गए। वह चीखते-चिल्लाते रहे कंटेनर चालक गाड़ी भगाता रहा। 30 मीटर तक घिसटने के कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया वहीं चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

चिकासी थाने के इटैलिया राजा गांव निवासी देवी सिंह तोमर (62) भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष थे। रविवार की सुबह 10.30 बजे बाइक से नगर आ रहे थे। नहर बाईपास सैना रोड पर कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह कंटेनर में फंस गए। चीखते चिल्लाने लगे लेकिन कंटेनर चालक 30 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों को देख कंटेनर चालक कंटेनर छोड़ भाग गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किसी तरह उन्हें पहिए के नीचे से निकाला। सीएचसी ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, राकेश मिश्रा सहित भाजपाइयों की भीड़ लग गई। बेटे भुवनेंद्र ने कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन



एक्सीडेंट प्वाइंट बना सैना रोड नहर बाईपास

- सैना रोड नहर बाईपास एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया व्यापारी बंधु की बैठक में डीएम के सामने कई बार यह मुद्दा उठाया। यहां ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र राजपूत ने बताया कि पीस कमेटी की बैठक में इस स्थान पर ब्रेकर बनवाने की मांग उठा चुके हैं। बताया प्रशासन द्वारा बहुत ही छोटे ब्रेकर बनवाए गए। जो दुर्घटनाएं रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें