फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पठारी कदीम गांव के पास डीजे वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के नकरा निवासी महेंद्र श्रीवास (26) सोमवार रात बाइक से साथी अनिल राजपूत (25) के साथ गांव के ही मूलचंद्र रैकवार के बेटे अवधेश की बरात में शामिल होने कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। रात करीब 10 बजे दोनों युवक बाइक से पठारी कदीम गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे डीजे वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाली कुलपहाड़ प्रभारी शेरे आलम खां ने बताया कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक और वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें