फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे और गहबरा के संपर्क मार्ग पर बाइक सवार नीलगाय से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मित्र के तिलक समारोह से लौट रहे थे। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

मौदहा कस्बे के इलाही तालाब निवासी ओमबाबू (27), अंकित सोनी (26) और गहबरा निवासी संदीप (25) अपने मित्र के तिलक समारोह में शामिल होकर बुलेट से लौट रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे और गहबरा के संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही अचानक एक नीलगाय बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण अंकित सोनी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, ओमबाबू और संदीप को सदर अस्पताल रेफर कर दिया l अंकित मूलरूप से मौदहा के ग्राम अरतरा का निवासी था। वह मौदहा कस्बे के इलाही तालाब के पास मकान बनाकर रह रहा था और कस्बे में एक ज्वैलरी की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें