भरुआ सुमेरपुर । देर रात बाइक से गांव जा रहे युवक को कानपुर-सागर हाईवे पर इंगोहटा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी राजेंद्र कुमार (23) अपनी मां को मौदहा कोतवाली के मदारपुर गांव बाइक से छोड़ने गया था। रात नौ बजे मदारपुर से लौट कर गांव जा रहा था।
नेशनल हाईवे 34 में गांधी मार्ग के समीप किसी वाहन ने इसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पिता रामसजीवन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)