राठ (हमीरपुर)। अमगांव जरिया मार्ग पर स़ड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। करीब ढाई साल पहले उसकी पत्नी ने दो बच्चों सहित जहर खाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
जरिया थाने के कछवाकला गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका भाई हेमंत (32) खेत की जोताई कर रहे थे। जरूरी काम याद आने पर पड़ोसी की बाइक लेकर पवई गांव गए थे। वहां से लौटते समय गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ी ट्राली अंधेरा होने के चलते दिखाई नहीं दी। बाइक की ट्राली से हुई जोरदार टक्कर में भाई की मौत हो गई। ओमप्रकाश ने बताया कि भाई हेमंत ने प्रेम विवाह किया था और उसके दो बच्चे थे। ढाई साल पहले उसकी पत्नी मोहनी ने पारिवारिक कलह के चलते दोनों बच्चों सहित जहर खा लिया था। जिसमें तीनों की मौत हो गई थी।