फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा , मौके पर हुई मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के छानी गांव के बाहर बजेहटा मोड़ से कुछ दूरी पर बनी पानी टंकी के पास एसएच 42 पर शुक्रवार रात लगभग सवा नौ बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। छानी गांव का मूल निवासी दीपू (32) पुत्र रामखिलावन अपने ननिहाल खरेला जनपद महोबा में रहता है। युवक राजमिस्त्री का काम करता है जो हमीरपुर से काम करके बाइक से लौट रहा था। छानी गांव के बाहर बनी पानी की टंकी के पास ट्रक जी टक्कर से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नन्दराम ने बताया कि उसे बचाने में ट्रक भी वहीं पलट गया है। बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और शादीशुदा था। एक साल की बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें