फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चचेरे भाइयों को बस ने कुचला, मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ-उरई मार्ग पर चुरहा गांव के निकट बाइक सवार व बस की आमने सामने हुई टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



चिकासी थानाक्षेत्र के गढ़हर गांव निवासी श्रीनारायन निषाद के पुत्र पवन (22) और हाकिम सिंह के बेटे मनोज (19) आपस में पारिवारिक चचेरे भाई हैं। दोनों बाइक से राठ कस्बे जा रहे थे।

राठ उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास बाइक सवार पवन ने ट्रक को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से उरई की ओर जा रही तेज रफ्तार बस सेबाइक की टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत दोनों युवक बस में फंसकर घसीटते चले गए। दोनों युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई। जरिया पुलिस घटना को लेकर किसी भी हंगामे को देखते दोनों युवकों को अपनी गाड़ी में लादकर गोहांड सीएचसी ले गई
विज्ञापन


मृतक पवन के पिता श्रीनाथ ने बताया कि पवन की शादी पिछले साल चंडौत में कुंती के साथ हुई थी। पवन अपने मामा के लड़के इंद्रपाल की पत्नी को लेने पारिवारिक चचेरा भाई को साथ लेकर मगरौठ गए थे। बहू की विदाई न होने पर वह सुबह बाइक से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया।

सीओ सरीला रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यूपी 100 डायल की सूचना पर मौके से भाग रहे प्राइवेट बस व उसके चालक को चिकासी के पास पुलिस ने पकड़ लिया है। यह प्राइवेट बस राठ उरई मार्ग पर चलती है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे दोनों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें