फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 15 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के ग्राम अरतरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अरतरा निवासी जीतेंद्र पुत्र रामकिशन शुक्रवार दोपहर कस्बा मौदहा में बाजार करने गया था। सामान खरीदकर वह गांव लौट रहा था। गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। वह बाइक सहित खड्ड में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई प्रांशु यादव ने बताया कि हादसे के वक्त जीतेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। कुछ माह पूर्व उसकी शादी हुई थी।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें