फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 23 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। पनवाड़ी मार्ग पर डंपर के अचानक मुड़ने से बाइक टकरा गई। पहिए के नीचे आ जाने से दोनों गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों को बाहर निकालने में आधे घंटे का समय लग गया। भतीजे की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं चाचा की उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी प्यारेलाल प्रजापति ने बताया कि रविवार को उनका भतीजा रीमू प्रजापति (25) बाइक से कस्बे में मजदूरी करने गया था। शाम चार बजे मजदूरी कर अपने पारिवारिक चाचा इंदल प्रजापति (32) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर चौराहे पर डंपर अचानक औंड़ेरा गांव की ओर मुड़ गया। बताया कि बाइक डंपर के पिछले टायरों के बीच में घुस गई। बाइक सवार चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राकेश कुमार ने दूसरे ट्रक से बांधकर डंपर हटवाया और दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब आधे घंटे तक दोनों युवक डंपर में फंसे रहे। 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। डॉ. माजिद ने रीमू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल इंदल को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है। उरई पहुंचने से पहले ही इंदल की भी मौत हो गई। प्यारेलाल ने बताया कि उनका भतीजा भवन निर्माण में राजमिस्त्री का काम करता था। तीन माह पहले राधा से शादी हुई थी। उसकी मां बसंती, भाई संदीप हैं। वहीं इंदल रीमू के साथ बेलदारी करता था। मां गुमन्निया, पत्नी रमाकांती, बेटा प्रदीप, शिवांश, बेटी प्रार्थना व आकांक्षा हैं। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डंपर को कब्जे में ले लिया है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें