खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत पुन्निया में चल रहे दो दिवसीय मेला के दूसरे दिन बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में भोला की बैलगाड़ी सबसे तेज दौड़ी।
विज्ञापन
बैलगाड़ी दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए आसपास के 12 गांव के प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया। गहरौली-पुन्नियां मार्ग पर आयोजित चार किमी की बैलगाड़ी दौड़ हुई। फाइनल मुकाबले में सबसे तेज बैलगाड़ी दौड़ाने पर भोला यादव ग्योड़ी को पहला, रिवई के धर्मेंद्र पाल को दूसरा व ग्योडी के दद्दन यादव को तीसरा स्थान मिला।
मुख्य अतिथि मनोज वर्मा, पुपवारा पूर्व प्रधान भगवानदास वर्मा, पूर्व प्रधान लालदास वर्मा, कोटेदार त्रिभुवन सिंह भदौरिया और बब्बू राजपूत ने तीनों विजेताओं को साइकिल व देकर पुरस्कृत किया।