फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नहर किसानों को कर रही निराश

Thu, 10 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतवा नहर हमीरपुर शाखा की माइनरों में धूल उड़ने से किसानों की हजारों हेक्टेयर जमीन बंजर पड़ी रहने की संभावना है। जिससे किसान परिवार के भरण पोषण को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड में हमीरपुर शाखा से दो रजवाहों के जरिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। लेकिन इस बार नवंबर माह गुजर जाने के बावजूद नहरों में पानी नहीं आ सका है। दलहन की बुआई का समय खत्म होने के बाद सूखे पड़े खेतों की पलेवा के लिए किसान पानी का बेसब्री का इंतजार कर रहे है। बताते चले कि शिवनी रजवा से टोडरपुर, कुतुबपुर, शिवनी, मंगलपुर, पचखुरा बरुआ, बिलौटा, शंकरपुर, रघवा, बचरौली, शेखूपुर सहित अन्य गांवों के खेतों में सिंचाई का काम होता है। वहीं भैसापाली रजवाहा से पाली कुशौलीपुरवा, डामर, सरसई, जखेला, गुलाबगंज, देवीगंज, बैजेइस्लामपुर, जल्ला, पारा, चकोठी, रिठारी, झलोखर, पतारा आदि गांवों में सिंचाई के लिए पानी मुहैया करवाया जाता है। जखेला मौजा स्थिति बेतवा नहर की 72 मील से रिठारी गांव तक हजारों हेक्टेयर भूमि पानी के अभाव से बंजर पड़ी है। गंाव के अमोल सिंह, तिलक सिंह, बीर सिंह, भारत सिंह आदि ने बताया कि नहर के आसपास सिंचाई के लिए कोई राजकीय नलकूप नहीं हैं। ऐसे में खेतों का पलेवा होना भी असंभव है। कई बार कुरारा स्थिति बेतवा नहर कोठी वह लोग जा चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

कैसे करेंगे परिवार का भरणपोषण
फोटो 10 एचएएमपी 3 मुन्ना तिवारी
रिठारी गंाव के किनारे से माइनर निकली है। गांव निवासी मुन्ना तिवारी का कहना है कि इस माइनर से एक बड़े भूभाग की सिंचाई किसान कर लेते रहे हैं। इधर पानी नहीं आ रहा है। किसानों के पास नलकूप भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पलेवा का समय गुजरता जा रहा है अगर उन लोगों को अभी भी पानी मिल जाए तो परिवार का भरण पोषण करने के लिए अन्न पैदा कर लेंगे।
विज्ञापन


खेती किसानी के सहारे परिवार
फोटो 10 एचएएमपी 4 राकेश गुप्ता।
राकेश गुप्ता का कहना है कि कम बरसात होने से खेतों में नमी नहीं है। उनके पास मात्र 30 बीघे जमीन है। अभी तक पूरी जमीन परती पड़ी है। उन्होंने बताया कि चार भाइयों का परिवार बड़ा परिवार है। अगर खेत की बुआई नहीं हुई तो साल भर के खर्च व खाने पीने को कहां से आएगा। किसान ने कहा कि माताटीला बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी नहर में पानी न आना अधिकारियों की लापरवाही है।

बेतवा नहर की हमीरपुर शाख में जनपद जालौन के बबीना से आगे 500 किमी तक पानी पहुंच चुका है। एक हफ्ते में कुरारा क्षेत्र में पानी पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को हरहाल में पलेवा को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिंह, अधिशाषी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड जालौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें