फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बार संघ दो फाड़, एक में मतदान आज और दूसरे में छह नवंबर को

Wed, 29 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय जिला बार एसोसिएशन दो हिस्सों में बंट गया है। एक संगठन जहां नामांकन प्रक्रिया पूरी कर बुधवार को मतदान व मतगणना कराएगा। वहीं दूसरे संगठन की मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया कराई गई और मतदान छह नवंबर को होगा।
विज्ञापन

आपसी विवाद के चलते बार संघ मौजूदा में दो हिस्सों में बंट गया है। एक संगठन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जयकरन सिंह ने बताया कि बुधवार को मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसके बाद पांच बजे से मतगणना करा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। मतदान प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी अल्ताफ हुसैन, सहायक निर्वाचन अधिकारी देव सिंह यादव, महिपाल प्रजापति, ताम्रध्वज सिंह, दीपक द्विवेदी व दीपक चक्रवर्ती द्वारा कराई जाएगी। मतदान को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
वहीं, दूसरे संगठन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह यादव व चंद्रशेखर अग्निहोत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ वर्मा व विमल कुमार गुप्ता तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव व ब्रजेश कुमार बादल, महामंत्री के लिए धर्मेंद्र दत्त बाजपेयी व कोषाध्यक्ष पर धर्मेंद्र कुमार खरे तथा संयुक्त सचिव पद के लिए विकास कुमार पांडेय व घनश्याम यादव व पीयूष कुमार नामदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया। जूनियर कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संदीप द्विवेदी, ओम प्रकाश लखेरे, नीरज शर्मा, अनिल कुमार पांडेय, अंजू कश्यप आदि ने नामांकन किया। बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पर्चा जांच व दोपहर दो बजे के बाद शाम पांच बजे तक पर्चा वापसी प्रक्रिया होगी। छह नवंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान व उसके बाद चार बजे मतगणना के बाद तत्पश्चात परिणाम घोषणा होगी।
विज्ञापन

सदस्यों के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी रामस्वरूप यादव के सहयोगी विजय द्विवेदी, संजय अवस्थी, अरशान खालिद, मो० यूसुफ, रमेशचंद्र सिंह खांगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें