फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बैंक मैनेजर और चालक की मौत

Tue, 25 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार व लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर गहबरा चौकी के निकट मंगलवार शाम को कार और गिट्टी लदे डंपर में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे बैंक मैनेजर व चालक फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। लेकिन जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद डंपर चालक व खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


महोबा के पनवाड़ी कस्बे के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अबरार (32) निवासी मोहल्ला काजीपुरा, महोबा और चालक सनी अली (22) निवासी न्यारियनपुरा, महोबा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हाईवे से होते हुए स्थानीय कोतवाली के गहबरा चौकी के निकट इंडिगो कार से जा रहे थे। तभी कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहे डंपर से कार की सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक और खलासी डंपर को खड़ा कर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

इंडिगो कार में घायल अवस्था में बुरी तरह से फंसे शाखा प्रबंधक व चालक को बाहर निकालने का प्रयास हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई। इसी के बाद गाड़ी के अंदर से दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर उमरदराज खां ने मोबाइल के लिए दुर्घटना का शिकार हुए बैंक मैनेजर और चालक की शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें